Sunday, September 22, 2024

हमें अपने जीवन में परिवर्तन लाना चाहिए: मुनि श्रद्धानंद जी महाराज

अमित गोधा/ब्यावर। गायत्री नगर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को मुनि श्रद्धानंद जी महाराज एवं मुनि श्री पवित्रानंद जी महाराज जी के सानिध्य में शांति धारा अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुए। समाज अध्यक्ष प्रकाश पाटनी ने बताया कि दिन मे स्वाध्याय एवं सायंकालीन आनन्द यात्रा एवं आरती के दौरान श्रद्धालुओं का अपार उत्साह रहा है। संतोष कासलीवाल ने बताया कि आज चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन का सौभाग्य विनोद पाटनी सुधीर पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ है। मुनिश्री को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य युवा समाजसेवी अमित गोधा को प्राप्त हुआ। प्रवचन के पूर्व मंगलाचरण मानवी गदिया द्वारा किया गया। मुनि श्रद्धानंद जी महाराज एवं मुनि श्री पवित्रानंद जी महाराज ने प्रवचन में कहा की हमें अपने जीवन में परिवर्तन लाना चाहिए विनय भाव को करके अहंकार भाव को हटाने चाहिए। जम्बू स्वामी मद बाहु स्वामी कुंद कुंद स्वामी से लेकर समतभद् स्वामी द्वारा रचित क्रियाओं का उल्लेख किया गया है। हमारा मन संसार की क्रियाओं में ही रचा बसा रहता है। मन की मटकम घर की अटकल का उल्लेख किया है। अशुभ प्रवृत्तियों से हमें बच्चे ओर शुभ क्रियाओं में हमें लगे रहना चाहिए। हमें जीवन में सरल स्वभाव ही बने रहना चाहिए। प्रवचन सभा का संचालन राजेंद्र गंगवाल द्वारा किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article