Sunday, September 22, 2024

अथाई के स्वर काव्य संकलन की प्रथम प्रति राज्यपाल को भेंट

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र को समन्वय वाणी फाउण्डेशन जयपुर द्वारा प्रकाशित “अथाई के स्वर” काव्य संकलन की प्रथम प्रति राजभवन में कृति के संपादक डा.अखिल बंसल द्वारा भेंट की गई। आपके साथ भेंट कर्ताओं में संस्था अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डण्डिया, अथाई समूह के समन्वयक सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के पूर्व अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा प्रभाकर तथा टोडरमल स्मारक ट्रस्ट के महामंत्री परमात्म प्रकाश भारिल्ल भी थे। इस कृति में देश भर के 54 साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाएं समाहित हैं।स्मरण रहे कि गत वर्ष अथाई काव्यकोश तथा उसके पूर्व अथाई काव्य प्रवाह भी इस संस्था द्वारा प्रकाशित हो चुकी हैं। समन्वय वाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अथाई समन्वय समूह में देश भर के कलमकार जुड़े हुए हैं जो समय- समय पर आनलाइन व आफलाइन अपने कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। “अखिल सेतु” के नाम से त्रैमासिक ई पत्रिका भी प्रसारित की जाती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article