Saturday, September 21, 2024

अष्टान्विका महापर्व के दौरान सिद्धचक्र महा मंडल विधान का आयोजन

राजेश जैन दद्दू/इंदौर। 26 जून से 03 जुलाई तक दिगम्बर जैन सोशल ग्रूप “सतपथ” देवास” द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर जी में अष्टानीका महापर्व पर विश्व शांति एवम जगत कल्याण की भावना को लेकर सिद्धचक्र महा मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। शास्त्रों में आषाढ़ की अष्टानीका का बहुत महत्व बताया है, इस अवधि में देव एवम इंद्र भी नंदीश्वर दीप में आकर सिद्ध भगवान की आराधना एवं भक्ति करते है। प्रत्येक साधर्मी बंधुओ को सिद्ध चक्र महामंडल विधान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि अन्तिम लक्ष्य के रूप में संसारी प्राणी मोक्ष नही पा सकता है। इसलिए सिद्धों की आराधना करके मोक्ष का लक्ष्य पा सकते है। विधान के प्रथम दिन आचार्य श्री प्रसन्न ऋषि महाराज एवम पण्डित भागचंद जैन शास्त्री,देवास के सानिध्य में घट यात्रा संत सदन नयापुरा से प्रारंभ होकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवम ध्वजारोहण कर्ता दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका एवम राष्टीय कार्याध्यक्ष कीर्ति पांड्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवम आचार्य श्री प्रसन्न ऋषि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत अरविंद पानोत, शैलेन्द्र जैन ने किया। सिद्धचक्र महा मंडल विधान में ग्रुप सदस्यो के साथ साथ समाज के सभी वरिष्ठ, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवम महिलाओं ने पुण्यर्जन किया, विधान के प्रथम दिन के पुण्यार्जक विमल संगीता जैन (वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में), शैलेंद्र प्रीति जैन एवम संजय बीना जैन कटारिया रहें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article