Sunday, September 22, 2024

मुनि पूंगव श्री सुधासागर जी के सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ में होगा महामस्तकाभिषेक

मुनिश्री का ज्ञानतीर्थ पर प्रथमागमन

मनोज नायक/मुरैना। जैन संत मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का ज्ञानतीर्थ में प्रथमवार भव्य मंगल आगमन हुआ। संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज का मंगल विहार झांसी से आगरा की ओर चल रहा है। भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद भी मुनिश्री प्रतिदिन 20 किलोमीटर प्रतिदिन पद विहार कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूज्य मुनिश्री का 2023 का पावन वर्षायोग ताज नगरी आगरा में हो सकता है। निर्यापक श्रमण, मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने बानमोर से ज्ञानतीर्थ के लिए पद बिहार किया। मुरैना जैन समाज एवम ज्ञानतीर्थ परिवार ने बैरियर चौराहे पर पहूंचकर पूज्य मुनिराज की भव्य अगवानी की । समाज के श्रेष्ठिगणों ने पूज्य मुनिराज के पाद प्रक्षालन करते हुए आरती उतारकर श्रीफल अर्पित किया। बैरियर चौराहे से गाजेबाजों के साथ एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा के रूप में पूज्य को ज्ञानतीर्थ ले जाया गया। शोभायात्रा में गुरुभक्तों का विशाल जनसमुदाय जिनेन्द्र प्रभु की जय जयकार करता हुआ चल रहा था। बताया जाता है कि पूज्य सुधासागर जी महाराज का ज्ञानतीर्थ पर प्रथमवार आगमन हो रहा है। ज्ञानतीर्थ मंगल प्रवेश के पश्चात शाम को ज्ञानतीर्थ में विश्व प्रसिद्ध जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के तहत पूज्य गुरुदेव ने जिज्ञासुओं की शंकाओं का समाधान किया। आज प्रातः पूज्यश्री के सान्निध्य में ज्ञानतीर्थ पर मुलनायक बड़े वावा श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा। प्रातः 08.30 बजे महाराज श्री के मंगल प्रवचन एवम आहारचर्या ज्ञानतीर्थ पर ही सम्पन्न होगी। आज सामायिक के पश्चात दोपहर के समय ज्ञानतीर्थ से आगरा की ओर विहार होगा। ज्ञानतीर्थ परिवार एवम मुरैना जैन समाज ने साधर्मी बंधुओं से निवेदन किया है कि सपरिवार, इष्टमित्रों सहित उपस्थित होकर इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनकर पुण्यार्जन किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article