Sunday, September 22, 2024

बड़ा मंदिर लाडनूं में शांति विधान का आयोजन

लाडनूं। कस्बे के हजार वर्ष से भी अधिक प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में लाडनू निवासी सिलचर प्रवासी किरण देवी विवेक कुमार पाटनी द्वारा स्वर्गीय हीरालाल पाटनी की प्रथम पुण्य स्मृति में भव्य शांतिनाथ विधान महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री शांतिनाथ अजितनाथ एवं वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर की शांति धारा की गई तत्पश्चात श्री शांतिनाथ विधान अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विधान की मंगल कलश स्थापना परिवारजनों द्वारा की गई। यह अनुष्ठान अजमेर के युवा विद्वान पंडित धन्य कुमार शास्त्री एवं रात्रि में भजन संध्या एवं णमोकार मंत्र जाप संगीतकार गौरव जैन, कुचामन के मुखारविंद से हुआ। इस अनुष्ठान में विवेक गरिमा सिलचर, रुचि खुशी, मनोज ममता पाटनी कोलकाता, निशा राजेश, मनोज, मनीषा, संजय पाटनी कोलकाता, अशोक विनायक्या, पवन छाबड़ा, सुजानगढ़ आदि सहित समाज के स्थानीय सदस्यों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article