Sunday, September 22, 2024

सिद्धचक्र मंडल विधान के लिए निकली घटयात्रा

ध्वजारोहण के साथ के साथ हुआ विधान प्रारंभ

अशोक नगर। श्री आदिनाथ जिनालय गांव मन्दिर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी नमन भइया के मार्ग दर्शन में सिद्धो की महा आराधना रूप श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ श्री दिगम्बर जैन पंचायत के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ। मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि आज अष्टानिका महा पर्व के शुभ अवसर पर श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान का शुभारंभ बाल ब्रह्मचारी नमन भइया एवं युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर के मधुर भजनों के वीच ध्वजारोहण श्रावक श्रेष्ठी जैन समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार राजकुमार कासंल परिवार द्वारा प्रभु की जय जय कार के वीच किया गया।

ये होंगे महा मंडल विधान के प्रमुख पात्र

इस दौरान महा महोत्सव के पत्रों का चयन किया गया जिसमें दिनेश कुमार मारसाहाब अथाइखेडा कुबेर इन्द्र पवन कुमार दीपक कुमार भोपाली श्री पाल मैनासुदरी ज्ञीनचंद दिनेश कुमार झीला परिवार महायज्ञ नायक नेमीचंद नरेन कुमार एडवोकेट यज्ञनायक राजकुमार मनोज कुमार पंसारी भरत चक्रवर्ती हेमंत कुमार विवेक कुमार झीला बहुवलि विजय कुमार नीरज कुमार विजय किराना वहीं द्रव्य मे सुनील कुमार विमल कुमार, रानू जैन टिकंल एन के गार्मेंट्स मुनेश विजयपुरा रिषभ कृपा मंडल वहीं इंसान इन्द्र संजय चौधरी सनत इन्द्र सुनील कुमार संजीव कुमार हलवाई परिवार माहेन्द्र इन्द्र विनोद कुमार अंकित कुमार सन्तूरा परिवार ब्रह्मम इन्द्र नवीन कुमार प्रवीण कुमार देरखा ब्रह्ममोतर इन्द्र अजय कुमार संजय कुमार वजाज] लातव सुनील कुमार शैलेन्द्र कुमार अन्य इन्द्र में प्रकाश चन्द्र मुनीम रमेश चंद्र भंगा ललित मिर्ची लल्लू भइया वम्नावर सहित अन्य भक्तों को मिला।

निकली विशाल घटयात्रा

मंडल शुद्धि पात्र शुद्ध हेतु कुप से शुद्ध मंत्रित जल लेने घटयात्रा गांव मन्दिर से शुरू हुई जो पुराना बाजार गांधी पार्क भगवान महावीर मार्ग आचार्य श्री विद्यासागर दार गंज मन्दिर इन्द्र पार्क शान्ति नगर से जल लेकर वापिस गांव मन्दिर पहुंची जहां मंडल शुद्धि सहित अन्य कार्यक्रम हुए इस दौरान समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद संयोजक मनीष सिघई युवा वर्ग संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर अरविंद जैन कचंनार नरेश एडवोकेट टिकंल जैन गुड्डू भ इया संजय मुडरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article