Sunday, September 22, 2024

दहमी जैन मंदीर में आज से अष्टानिका की पूजा प्रारंभ, चढ़ाया निर्वान लाडु

बगरू। आचार्य नवीन नंदी गुरुदेव के सानिंध्य में आज प्राचीन ऋषभ देव दिगंबर जैन मन्दिर दहमी कलां में समाज द्वारा श्री श्री 1008 भगवान नेमी नाथ जी के मोक्ष कल्याण के पावन अवसर पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से नंदीश्वर मंडल विधान की प्रथम दिवस की पूजा हुई। कार्यक्रम में बगरू के रमेश ठोलिया, कनकमाला, मधु पाटनी, फेना पाटनी, सुनील जैन वैभव जैन, संजय जैन आदि ने महाआराधना में सौभाग्य प्राप्त किया। यह जानकारी प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष रमेश ठोलिया ने दी। ट्रस्ट के महामंत्री प्रमोद बाकलीबाल ने बताया की यहा पर आठ दिवस भगवान की महाआराधना होगी। इसमें अनेकों साधर्मी बंधु उपस्थित रहेंगें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article