Sunday, September 22, 2024

राजस्थान ब्राह्मण महासभा, महिला प्रकोष्ठ जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

अजमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा, महिला प्रकोष्ठ द्वारा आदर्श विद्या निकेतन पुष्कर रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मीना शर्मा, सुलोचना, उषा गौड, दमयंती शर्मा द्वारा सरस्वती पूजन व माल्यार्पण व स्तुति हे प्रभु आनंद दाता प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्ष मीना शर्मा ने कार्यकारी के गठन में सर्वसम्मति से पाँच केबिनेट सदस्यों के साथ प्रत्येक क्षेत्र अनुसार टीम लीडर घोषित किए गए। सभी ने इस बात पर सहमति जताई और अध्यक्ष मीना शर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा की। सभी ने मैत्रीपूर्ण वातावरण में कार्य करने का विश्वास दिलाया। इसी कार्यक्रम में आने वाले सावन माह में शिव जल-अभिषेक का एक भव्य आयोजन करने हेतु योजना तैयार की, जिसमें सारी महिला शक्ति अपना सहयोग देगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना शर्मा व कार्यकारिणी के महिला सदस्य विजयलक्ष्मी पारीक, मधुबाला, बबीता, भगवती शर्मा, अनीता, पिया, गायत्री, प्रिया शर्मा, रमा, चित्रा, मंजू, ममता, यशोदा, अनीता शर्मा, नीतू आदि ओर भी लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन भगवान परशुराम जी की जयनाद से हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article