Saturday, September 21, 2024

जयपुर हार्डवेयर मर्चेंटस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

रमन लोहिया अध्यक्ष व मनोज जैन पापड़ीवाल महामंत्री

जयपुर। जयपुर हार्डवेयर मर्चेंटस एसोसिएशन के 40 वें वार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष विमल जैन की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 के लिए नई निर्विरोध संपन्न हुए। गठित नई कार्यकारिणी में रमन लोहिया अध्यक्ष, मनोज जैन पापड़ीवाल महामंत्री, सुभाष जाजू कोषाध्यक्ष, इंदूराज शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम प्रसाद व्यास उपाध्यक्ष, ओम अग्रवाल मंत्री, श्रीनिवास बिहानी सहमंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए साथ ही अध्यक्ष ने सहवरण सदस्य अखिलेश कांटे वाला, महेश शर्मा, शिव जालान, अनिल मुखी को लिया। कार्यकारिणी में सदस्य विकास खंडेलवाल, अनीश लिखयानी, प्रमोद सिंगला, अर्पित जैन, अशोक शर्मा, रामअवतार स्वामी, नितेश अग्रवाल, विजय कुमावत, दीपक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, रामधन मोदी, मोहनलाल अमेरिया, गुंजन भाटिया निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी अरुण सक्सेना व हंसराज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को संस्था हित में कार्य करने की शपथ दिलाई एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष विमल जैन ने पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, चुनाव अधिकारी एवं मंच संचालन तरुण गोयल को माला पहनाकर स्वागत किया। सदन में उपस्थित सभी ने निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article