Saturday, September 21, 2024

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एस.एफ.एस में पांच दिवसीय विधान प्रारंभ

जयपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एस.एफ.एस. में हर वर्ष की तरह पंचकल्याणक महोत्सव पूजन विधान पर्व की दिनांक 17 जून से दिनांक 21जून तक भगवान के गर्म जन्म तप ज्ञान निर्वाण महोत्सव विधानमंडल की पूजन प्रारंभ की जाएगी। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः शांति धारा सोधर्म इंद्र कैलाश चंद बीना जैन, भगवान के माता पिता के रूप में महेंद्र विमला लुहाडिया, विनोद किरण झंlझरी परिवार के द्वारा शांतिधारा की गई। झंडारोहण प्रेमचंद राजेश श्रीमती नीता काला ने किया। दीप प्रज्वलन समिति के महामंत्री सौभाग मल श्रीमती अंजना जैन कासलीवाल ने किया। विधानमंडल पर दीप प्रज्वलन महेंद्र विमला लुहाडिया एवं मंगल कलश स्थापना कैलाश चंद बीना जैन, चतुष्कोण कलश स्थापना चंद्र प्रकाश चंदा छाबड़ा,सुनील निर्मला बज, सौभाग् मल अंजना देवी कासलीवाल, सुरेंद्र बबीता पाटनी ने स्थापित किया। पूजन विधान 8:30 संगीत से अरिहंत म्यूजिकल ग्रुप के संगीतकार सुनील पाटनी लवान वाले द्वारा सभी श्रावको को भक्ति भाव से नाचते गाते हुए मंडल पर आज गर्भ कल्याणक के 24 अरध चढ़ाए गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article