Saturday, September 21, 2024

महानगर ग्रुप की कार्यकारिणी सभा का आयोजन

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर की कार्यकारिणी सभा का आयोजन सांगानेर में किया गया। सभा की शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। ग्रुप के अध्यक्ष संजय जैन आवा ने ग्रुप के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कमेटी सदस्यों को विस्तार से बताया। महानगर ग्रुप द्वारा किए जाने वाले सभी सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों के बारे में सदस्यों द्वारा चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन, रवि प्रकाश जैन, डॉ. राजीव जैन और दीपेश छाबड़ा सहित सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। अंत में सचिव सुनील गंगवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article