Saturday, September 21, 2024

सुबह का नाश्ता करने के क्या फायदे हैं?

सुबह का नाश्ता करने के बहुत फायदे है जिसे लोग अक्सर नज़र अंदाज़ करते है जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, उनके शरीर को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। सुबह आपको भूख लगे या नहीं, आपको नाश्ता बिल्कुल भी नहीं छोड़ाना चाहिए। सुबह एक स्वस्थ नाश्ते करके आप पूरे दिन चुस्त रहते हैं।अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। कुछ लोग सुबह के समय खाना पसंद नहीं करते हैं तो कुछ लोग ऑफिस की देरी के चलते नाश्ता नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन सक्रिय रहने के लिए नाश्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है? हम आपको इस लेख में बता रहे हैं कि सुबह नाश्ता करना क्यों जरूरी है।

भारतीय घरों में अगर सुबह के नाश्ते की बात करें तो मुख्य रूप से पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसके साथ कुछ लोग दही, दूध, छाछ या जूस भी लेते हैं। लेकिन इसमें आप पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी शामिल करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर आप बेकरी की बनी चीजें जैसे पाव, कप केक या ऐसी अन्य चीजें नाश्ते में खाने के आदि हैं, तो इनकी जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड आपके लिए फायदेमंद है। हरी सब्जियों को कच्चा या अधि‍क पकाकर खाने की आदत है, तो इसकी जगह उसका सूप बनाकर पिएं। यह अधि‍क लाभदायक होगा। आप चाहें तो सब्जियों को उबालकर या हल्का सा पकाकर खा सकते हैं।

नाश्ते में रोटी या पराठे के साथ अचार और मक्खन खाने की आदत है, तो यह आपके लिए हानिकारक है। इसके बजाए हरी मिर्च को हल्का सा तलकर खा सकते हैं। सुबह के नाश्ते में नमकीन व मसालेदार मांस लेने के बजाए सफेद अंडे कहीं अधि‍क फायदेमंद होंगे। क्योंकि इसकी अपेक्षा अंडों में सोडियम की मात्रा कम होगी जो आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी। अगर नाश्ते में स्मूदी को शामिल करना आपको एक सेहतमंद तरीका लगता है, तो याद रखें इनमें प्रयुक्त शकर व स्वाद के लिए प्रयोग की गई चीजें इसके फायदों को कम कर देती हैं। बल्कि केला और दूध एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नाश्ते में दही का विकल्प सेहतमंद जरूर है, बशर्ते वह बगैर मलाई वाले दूध से बना हो। इसे सादे रूप में खाना अधिक फायदेमंद होगा बजाए इसमें अतिरिक्त मात्रा में नमक या शकर डालकर खाने के। आप चाहे तो रात को थोड़े से बादाम या काले चने पानी मे भिगोकर रख दे और सुबह नाश्ते मे खाये यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। धन्यवाद जी।

डाॅ. पीयूष त्रिवेदी, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article