Saturday, September 21, 2024

जैनाचार्य का धौलपुर में हुआ भव्य नगर प्रवेश

दो दिगंबराचार्यों का हुआ मंगल मिलन

मनोज नायक/धौलपुर। जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगरागमन हुआ। परम पूज्य सराकोद्धारक षष्ठ पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री ग्येयसागर जी महाराज का मंगल विहार आगरा से पावन वर्षायोग हेतु ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना की ओर चल रहा है। ज्ञानोदय परिवार दवारा पूज्य गुरुदेव का विहार कराया जा रहा है। विहार के दरम्यान परम पूज्य श्रमणाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ एवम पूज्य श्री ग्येयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल मिलन हुआ। मंगल मिलन के दौरान दोनों जैनाचार्यों ने एक दूसरे की कुशलक्षेप जानकर रत्नत्रय की जानकारी ली। धौलपुर जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन के नेतृत्व में साधर्मी बंधुओं ने नगर सीमा पर पहुंच कर पूज्य आचार्य संघ की अगवानी की। नगर सीमा से बैंड बाजा के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में जैनाचार्य को जैन मंदिर लाया गया। जैनमंदिर में धर्म के दौरान स्थानीय एवम बाहर से आए हुए साधर्मी बंधुओं ने आचार्य संघ को श्रीफल अर्पित किए। आचार्य श्री ने अपने सारमयि प्रवचनों के माध्यम से सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। मुरैना से आए हुए बंधुओं ने नगरागमन हेतु श्रीफल अर्पित किया। आज के विहार में ज्ञानोदय क्लब आगरा, धौलपुर जैन समाज के अतिरिक्त मुरैना से सर्वश्री राजेंद्र भंडारी, अनिल जैन व्याख्याता, मनोज नायक, विजय जैन, नीलेश जैन, अनूप भंडारी, नितिन जैन, विनोद तार, शैलू जैन, राजीव टीटू, राहुल जैन जिनेश जैन सहित अनेकों साधर्मी बंधु उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article