Saturday, September 21, 2024

धर्म ओर राष्ट्र हित पर चलने पर देश खुशहाल ओर समृद्ध बन सकता है। प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज

सुनिल चपलोत/भुवाणा। युवा पीढ़ी धर्म से जुड़ेगी तभी अपने भविष्य को सुधार सकती है। गुरूवार को भुवाणा देवेन्द्र धाम मे प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने श्रध्दालूओ को सम्बोधित करते हुयें कहा कि धर्म साधना वो मार्ग है जिससे मनुष्य अपने आचरण ओर व्यवहार को बदलकर मानव जीवन को संसार मे सार्थक बना सकता है वह तभी संभव हो पाएगा जब व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ को छोड़कर धर्म ओर राष्ट्र हित की सोच रखकर आगे बढ़ेगा तभी देश समृद्ध और खुशहाल बन सकता है। युवाप्रणेता महेशमुनि बालयोगी अखिलेश मुनि ने धर्मसभा मे कहा की जीवन मे परिवर्तन तभी आ सकता है जब धर्म मे सलग्न होकर व्यक्ति परमार्थ करेगा तभी भविष्य को सफल बना पाएगा। धर्मसभा से पूर्व सभी गुरूभगवंतो के देवेन्द्रधाम की कार्यकारिणी अध्यक्षा रजनी डांगी ट्रस्टी मानसिंह रांका, विजय सिंह छाजेड़, प्रकाश झगड़ावत, रमेश खोखावत, सुरेश बडाला, संगीता वर्डिया व शहर पंचायती नौहरा श्री संघ के महामंत्री रोशनलाल जैन, कांती लाल जैन, दिनेश चौरड़िया, प्रकाश नागौरी सुरेश मोदी तथा देवेन्द्र महिला मंडल की अध्यक्षा रेखा चौरड़िया, वंदना छाजेड़, कल्पना चौरड़िया आदि पदाधिकारियों और उदयपुर जैन समाज के सैकड़ों श्रावक श्राविकाओ संतो के पधारने पर अभिनन्दन करते हुये अगवानी की। प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया की शुक्रवार को प्रातः 8 बजे साईफन चौराहा साधना अपार्टमेंट पर सभी संत पधारेंगे वहा आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करेगें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article