Saturday, September 21, 2024

आचार्य श्री नवीन नंदी जी का भक्तिमय वर्षायोग 2023 बरकत नगर में होगा

जयपुर। सर्व विदित है कि स्थानीय बरकत नगर में गत तेरह वर्षो से निरन्तर दिगम्बर साधूओं के वर्षायोग सम्पन्न हो रहे है इस वर्ष आचार्य श्री सिद्धान्त सागर जी महामुनि राज एवं गणाधिपति आचार्य श्री कुन्थुसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री नवीन नंदी जी ने समाज द्वारा भावना व्यक्त किए जाने एवं श्रीफल अर्पित किए उपरान्त वर्षायोग 2023 बरकत नगर में स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की। यह बरकत नगर का 14 वा एवं आचार्य श्री का दीक्षा उपरान्त 22 वां वर्षायोग होगा। वर्षायोंग समिति के अध्यक्ष चक्रेश कुमार जैन मंत्री निर्मल जैन अलवर बाले कोषाध्यक्ष सतीश जैन संयुक्त मंत्री मुकेश जैन मित्तल योगेन्द्र कुमार जी सतीश जैन अकेला महिला मंडल की अध्यक्ष सरला जैन मंत्री मैना कासलीवाल सांसकृतिक मंत्री शशि जैन शालिनी जैन आदि ने दहमी कला जाकर पूज्यश्री को श्रीफल अर्पित किया। मंत्री निर्मल कुमार जैन के अनुसार संभवतः पूज्य आचार्य श्री नवीन नंदी जी बरकत नगर में प्रवेश 7 जुलाई को होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article