Saturday, September 21, 2024

जैन मुनि विनयसागर का अंबाह नगर में भव्य आगमन

मनोज नायक/अंबाह। जैन सन्त विनयसागर जी महाराज ससंघ का भव्य नगर प्रवेश 16 जून को होगा। प्रशांतमूर्ति श्रमण मुनि श्री 108 विनय सागर महाराज एवं मुनिश्री कंचन सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 16 जून शुक्रवार को प्रातः 7 बजे अम्बाह नगर में होने जा रहा है। मुनिश्री सिहोनियाँ जी अतिशय क्षेत्र से पद विहार करते हुए अम्बाह पहुचेंगे। नगर के साधर्मी बन्धु नगर की सीमा पर पहुँचकर मुनिसंघ की अगवानी करेंगे। बैंडबाजों, ढोल नगाड़ों के साथ जग्गा चौराहा पर अगुवानी हेतु भक्त लोग एकत्रित होगे। महाराज श्री जग्गा चौराहा, सदरबाज़ार होते हुए जैन धर्मशाला में तीन दिन के प्रवास पर आ रहे है। सौरभ जैन वरेह बालो ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज श्री शुक्रवार को धर्म नगरी अंबाह में अल्प प्रवास पर पधार रहे है। जिसमें सुबह प्रवचन के माध्यम से जैन धर्मशाला में धर्म की गंगा बहायेगे। शाम को गुरु भक्ति और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article