Saturday, September 21, 2024

ब्राह्मण नवयुवक समिति रावतसर का गठन

रावतसर। ब्राह्मण नवयुवक समिति की भगवान परशुराम भवन रावतसर में आयोजित हुई, जिसमें पूर्व कार्यकारणी सदस्यों ने पिछले वित्त वर्ष का लेखा जोखा बैठक में उपस्थित सदस्यों के सामने रखा। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र पुरोहित ने नए अध्यक्ष का नाम सर्व सम्मति से चुनने की बात कही और खुद को आगे कार्य करने की असमर्थता जताई और युवाओं को आगे लाने हेतु कहा, जिसका सभी ने समर्थन किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने आपसी चर्चा विचार कर भजन लाल पंचारिया को ब्राह्मण नवयुवक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया व उपाध्यक्ष पद हेतु श्याम पारीक का नाम सर्व सम्मति से चुना। सभी सदस्यों ने नव नियुक्तो को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी और समाज में यूवाओ की भागीदारी बढ़ाने व सबको साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक में राजेंद्र दायमा, पवन जोशी, राजेंद्र जोशी, राकेश शास्त्री, कन्हैया शर्मा, अरुण शर्मा, कृष्ण उपाध्याय, सावन शास्त्री, श्रवण शर्मा, सूर्यकांत सांखी, दलीप पंचारिया, दीनदयाल धानसीया, पवन जाजड़ा, तेजपाल शर्मा, ललित शर्मा, अजय सारस्वत, भारत जाजड़ा, जतिन शर्मा, अभिषेक गौड, रोहित खंडेलवाल, रमेश बछ, दिनेश पारीक, पंकज सेवग, पुरुषोत्म शर्मा, संजय शर्मा, संदीप पारीक आदि अनेक ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article