Sunday, September 22, 2024

विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। बापू नगर स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। ट्रस्ट मंत्री पूनम चंद सेठी ने बताया कि प्रातः बड़े बाबा मूलनायक पद्मप्रभु भगवान सहित सभी प्रतिमाओं पर अभिषेक किया गया। चांदमल जैन एवं संजय जैन ने पदम प्रभु भगवान पर, पूनम चंद सेठी ने आदिनाथ भगवान पर, अशोक पाटोदी परिवार ने मुनीसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की तथा अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। निर्वाण कांड का पाठ द्वारा प्रकाश पाटनी परिवार को विमलनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया। सभी जनों ने उसकी अनुमोदना की। भक्ति भाव से विमलनाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर अर्घ समर्पण किए। बधाई गीत के साथ महिलाओं ने भक्ति नृत्य कर वातावरण धर्म में कर दिया। इस अवसर पर काफी संख्या में धर्मालुगण उपस्थित थे। प्रकाश पाटनी ने बताया कि सायकाल 48 दीपों से भक्तामर की महा आरती की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article