Saturday, September 21, 2024

10 दिवसीय शिक्षण शिविर का हुआ समापन

सैकडो प्रतिभाओ ने दिखाया दम-ख़म 

विमल जोला/निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर सहित श्री दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर नसियां जैन मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शनिवार को समापन किया गया। जिसमे सेकड़ो बालक बालिकाओ ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जोंला ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि धर्म चन्द दिनेश कुमार अनिल कुमार जैन चंवरिया एवं रतन लाल महेंद्र कुमार जैन संजय कुमार नितिन जैन सोगाणी थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान शांतिनाथ के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रजवलन कर किया गया। शिविर में सुरेश कुमार शास्त्री अभिषेक शास्त्री मोहित शास्त्री शशि सोगाणी आशा गिन्दोडी रेखा चंवरिया अन्तिमा जैन सोना जैन रितु चंवरिया मुकेश बनेठा द्वारा तत्वार्थ सूत्र बालबोध प्रथम बालबोध द्वितीय छहढाला का पाठ पढाया गया। शिविर के दौरान विद्वान पंडितो द्वारा शिविरार्थियों  की परीक्षा आयोजित की गई जिसमे प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले एवं सभी को पुरुष्कार दिया गया। आचार्य विघासागर महाराज एवं मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संचालित शिविर के समापन अवसर पर विद्वानों ने बच्चो को धार्मिक संस्कार दिए। इस अवसर पर प्रेम चन्द गिन्दोडी हेम चन्द संघी मुन्नीदेवी भानजा आभा जैन एडवोकेट रवि जैन सक्षम जैन लक्षिता जैन मोक्षी जैन वंशिका जैन सहित अनेक महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article