Sunday, September 22, 2024

मेवाड़ क्षेत्र की बीस हज़ार से अधिक मातृ शक्ति जाएंगी महाकाल दर्शन को

भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला कराएंगे निःशुल्क यात्रा

उदयपुर। मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल आमजन तक पहुंचाने के प्रयोजन से देश भर में जगह जगह अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में पहली बार उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की 71 पंचायतों के 283 बूथ की 20 हजार से अधिक महिलाओं को आषाढ़ और श्रावण मास में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन के महाकाल दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। यह आयोजन समाज सेवी और भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें मातृ शक्ति को यात्रा के दौरान वाहन,आवास सहित भोजन की निशुल्क सुविधा रहेगी। बता दें, झाला पूर्व में भी अनेक अवसरों पर सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक आयोजनों में स्वैच्छिक भागीदारी निभा चुके हैं। आयोजन को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में झाला ने बताया कि यह एक ग़ैर राजनीतिक तीर्थ यात्रा है। इसमें विधानसभा क्षेत्र की महिला मुखिया की भागीदारी से परिवार में ख़ुशी और समाज में आध्यात्मिक माहौल बनेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेवाड़ क्षेत्र की मातृशक्तियों को महाकाल और पशुपतिनाथ के दर्शन करवाना है। गौरतलब है कि यात्रा का शुभारम्भ शनिवार शाम 6 बजे मेनार डाक बंगले से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी झंडी दिखाकर करेंगे। इस दौरान उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, भींडर शहर मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, कानोड़ मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मेनार मण्डल अध्यक्ष विजय मेनारिया, भींडर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, कुराबड़ प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, वल्लभनगर पंचायत समिति उपप्रधान रोशन मेहता, वल्लभनगर मण्डल प्रभारी शम्भू सिंह राणावत, पूर्व प्रधान जोगेंद्र पटेल, वल्लभनगर पंचायत समिति सदस्य रतनसिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य भैरूलाल पटेल, फिला सरपंच नानालाल पटेल, पूर्व सरपंच वालाराम पटेल, सरपंच गणपत नाथ चौहान, हरीश पटेल, युगल किशोर श्रीमाली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

रिपोर्ट: राकेश शर्मा ‘राजदीप’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article