Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन संस्कृत महाविद्यालय,सांगानेर जयपुर के विशाल परिसर में मैत्री जयपुर ग्रुप सदस्यों के साथ- साथ अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के पुर्व अध्यक्ष व संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष एन के सेठी मन्त्री महेश चांदवाड , फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल – नीलिमा बिलाला, फेडरेशन कार्याध्यक्ष नवीन सेन जैन, मैत्री ग्रुप के अध्यक्ष सुनील बड़जात्या एवं निवर्तमान अध्यक्ष रमेश सोगानी कोषाध्यक्ष रविन्द्र अजमेरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार जैन शास्त्री एवम् प्रिसिपल महोदया व कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के शुभारंभ मंगलाचरण के द्वारा किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका साहब द्वारा ऑनलाइन सम्बोधन से शुरूवात किया गया ग्रुप सदस्यों द्वारा संस्था के आवश्यकता अनुसार पूरे परिसर के बाउंड्री वॉल के पास पास अशोक के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। एन के सेठी ने संस्कृत कालेज के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं वृक्षारोपण कार्य के लिए आए सभी सदस्यों का स्वागत किया। नवीन सेन जैन ने फेडरेशन के बारे में जानकारी प्रदान की। फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला ने फेडरेशन व आज के सम्पूर्ण भारत में फेडरेशन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्य के लिए जानकारी देते हुए एन के सेठी को फेडरेशन से प्रत्यक्ष रुप से जुड़ने के लिए स्वीकृती प्रदान करने का आग्रह किया। अध्यक्ष सुनील बड़जात्या ने पधारे हुए सभी सम्मानित पधाधिकारी एवम् ग्रुप सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित किया। अन्त में शान्तिपाठ कर कार्यक्रम का समापन किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article