Sunday, September 22, 2024

उपाध्याय श्री ऊर्जयंत सागर जी महाराज का तिलक नगर में मंगल प्रवेश

जयपुर। वात्सल्य रत्नाकर विमल सागर जी महाराज के अंतिम दीक्षित शिष्य उपाध्याय 108 ऊर्जयंत सागर जी महाराज का तिलक नगर में गाजे-बाजे के साथ उल्लास व उमंग के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ जिसमें तिलक नगर के बंधुओं माताओं बहनों में हर्ष छा गया। समाजसेवी शिखर चंद बैराठी व परिवार जनों ने महाराज श्री का पाद प्रक्षालन किया। इस अवसर पर महाराज श्री के स्वागत के लिए दिगंबर जैन समिति तिलक नगर के अध्यक्ष ऋषभ सेठी, पूर्व मंत्री महेंद्र बैराठी और बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाऐं उपस्थित थे। शुक्रवार को दिगंबर जैन मंदिर तिलक नगर विजयपथ में महाराज श्री का प्रवचन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article