Sunday, September 22, 2024

जैन सोशल ग्रुप कैपिटल, जयपुर का “शपथ ग्रहण एवं हेलो समर” कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप कैपिटल, जयपुर का “शपथ ग्रहण एवं हेलो समर” कार्यक्रम जयपुर शहर के मानसरोवर स्थित होटल रुद्र विलास मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे रजिस्ट्रेशन के पश्चात स्विमिंग पूल साइड हाई टी का रसास्वादन करते हुए, खिलाये गए रोमांचक गेम्स एवं राजतिलक क्राउन थीम पर आधारित हाउजी का आनंद लिया। सांयकालीन भोजन के पश्चात सत्र 2023 – 25 के लिए नवनिर्वाचित ग्रुप अध्यक्ष अनिल – प्रेमा राँवका व उनकी टीम की शपथ विधि का कार्यक्रम JSGIF के पूर्व अध्यक्ष राकेश – रेखा जैन, सचिव महेंद्र – मीनू गिरधरवाल, नॉर्दर्न रीजन के अघ्यक्ष महेन्द्र- मंजू सिंघवी, उपाध्यक्ष नरेश – आशा राँवका, सचिव सिद्धार्थ – वर्षा जैन व भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन के द्वारा ग्रुप सम्पन्न कराया गया। अमर – मधु जैन, निवर्तमान अध्यक्ष , राजेन्द्र – मेनका जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद – सुनीता जैन, सचिव राज कुमार – रेणु बड़जात्या, संयुक्त सचिव, डॉ मनीष – अनिता जैन कोषाध्यक्ष एवं जिनेन्द्र – मंजू जैन, केशव – सपना गोदिका, लोकेश – निधि पांडया, महेश – कृतिका सोगानी, राज कुमार – संतोष काला, शांति – बीना पाटनी, सुधीर – अलका गोधा, विनोद – सुधा जैन, विनय – स्नेह लता सोगानी, वीरेंद्र – सुनीता काला को कार्यकारिणी सदस्य की शपथ दिलाई गई! अंत में ग्रुप सचिव प्रमोद जैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article