Saturday, September 21, 2024

सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा रेल दुर्घटना दुखद त्रासदी हेतु किया शांति पाठ व सद्भावना प्रार्थना

अनिल पाटनी/अजमेर। आज दिनांक 03 जून 2023 ओडिसा मोलोसर में हुई दुखद रेल दुर्घटना में सैकड़ो की संख्या में हुई मृत्यु, लापता परिवार, अस्पताल में सैकड़ो की संख्या में भर्ती लोगो के लिए आज सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों के द्वारा शांतिपाठ का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि संस्था के उद्देश्यों में प्रमुखतः प्राकृतिक आपदाओं से या दुर्घटना इत्यादि से हुई सामुहिक मृत्यु पर शांतिपाठ एवं सद्भावना प्रार्थना की जाती है। इसी क्रम में आज ओडिसा में हुई दुखद रेल त्रासदी हेतु रामगंज स्थित गुरुद्वारे में सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों द्वारा शांतिपाठ व मौन प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें सरदार ज्ञानीजी सरज्ञन सिंह के द्वारा सभी की तरफ से अरदास की गयी तथा सभी बहनो व सर्वधर्म के पदाधिकारियों ने मृतको की आत्मा की शांति हेतु मौन प्रार्थना की गई। पं. राजू शर्मा के द्वारा शांतिपाठ किया गया व अस्पताल में भर्ती घायलो के उत्तम व शीघ्र स्वस्थ हेतु एवं लापता लोगो के लिए सद्भावना प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर निदेशक फादर कॉस्मोस शेखावत, मोहम्मद अली बोरा, सरदार जे. एस. सोखी, सतनाम सिंह, बधिस्ट ज्योतियाना साहिब सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article