Saturday, September 21, 2024

आईएलओ की कांफ्रेंस में भाग लेने हेतु WCREU महामंत्री कॉमरेड मुकेश गालव जेनेवा के लिये रवाना

कामरेड गालव का गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

गंगापुर सिटी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में जिनेवा के लिए भाग लेने हेतु कोटा से नई दिल्ली के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस से रवाना हुए वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री कांग्रेस मुकेश गालव का गंगापुर सिटी में यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन सहायक मंडल मंत्री प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तिलक लगाकर साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ता उनकी सफल यात्रा के लिए कामरेड गालव को बधाई देते रहे एवं नारेबाजी करते रहे। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी गजानंद शर्मा,शशि शर्मा, मनोज शर्मा, रघुराज सिंह, ऋषि पाल सिंह, हरीमोहन गुर्जर, इमरान खान, आबिद खान, शरीफ मोहम्मद, मनमोहन शर्मा, अजय गुर्जर, आदिल खान, नदीम मोहम्मद, अशोक गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, एम मनोज शर्मा, नेम मीणा, हरिमोहन मीना, जुनैद खान, घनश्याम मीणा, विष्णु शर्मा, विजय सिंह गुर्जर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 111वें सत्र में भाग लेने के लिये हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री कॉमरेड मुकेश गालव आज जेनेवा-स्विटजरलैंड के लिये रवाना हुए। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष, हिन्द मजदूर सभा राजस्थान प्रदेश सचिव नरेन्द्र जैन ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 111वें सत्र में भाग लेने के लिये हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री कॉमरेड मुकेश गालव जेनेवा-स्विटजरलैंड के लिये रवाना हुए। इस सम्मेलन में पूरे विश्व के 173 देशों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधि (सरकार, उद्योगपति एवं श्रम संगठनों) भाग ले रहे है। यह प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार के नेतृत्व में भाग ले रहे है। इस सम्मेलन में श्रम कानून, श्रमिकों की बेहतर स्थिति, उत्कृष्ट कार्य, लैंगिक समानता एवं श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर संयुक्त रूप से सरकार, उद्योगपति एवं श्रम संगठनों के प्रतिनिधि अपने अपने दृष्टिकोण से सर्वसम्मति बनाकर रिकमंडेशन एवं कन्वेंशन पारित होती है। जिसको नैतिकता के आधार पर समस्त सदस्य देश अपने अपने देशों में लागू करते है। इसके अतिरिक्त पूर्व में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में पारित कन्वेंशन का जिन जिन देशों में उल्लंघन होता है। ऐसी परिस्थिति में संबंधित देशों पर निरीक्षण कार्यवाही पर भी वार्ता कर समुचित निर्देश पारित किये जाते है। सम्मेलन में कॉमरेड मुकेश गालव भारत के मजदूरों का पक्ष रखेगें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article