Saturday, September 21, 2024

विटामिन डी की कमी होने पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

स्वास्थ्य हमारे शरीर की सबसे बड़ी पूंजी है। अगर हमारे शरीर का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है तो हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से हमारे शरीर में अलग- अलग विटामिनों का भी अपना-अपना अलग -अलग महत्व होता है। परंतु आज हम बात करेंगे कि अगर हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो उसे पूरा करने के लिए हमें अपने आहार में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए। क्योंकि विटामिन डी का हमारे शरीर में होना अति आवश्यक है। यह हमें बाहरी संक्रमण से बचाता है।विटामिन डी की मदद से हमारे शरीर को कैल्शियम बनाने मदद मिलती है –
क्या नहीं खाना चाहिए-
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हमें वायु प्रधान चीजें अधिक नहीं खानी चाहिए।
सलाद भी कम खाना चाहिए।
फास्ट फूड अधिक नहीं खाना चाहिए।
अपने आहार में छोले, राजमा व जल्दी ना पचने वाले पदार्थ अधिक नहीं खाने चाहिए।
फ्रिज में रखा हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए ।
दिन में कम सोना चाहिए।
रात को देर रात तक नहीं जागना चाहिए।
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक इत्यादि ठंडी चीजें कम लेनी चाहिए।
खट्टे पदार्थों जैसे कि अचार ,चटनी आदि का भी कम सेवन करना चाहिए।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए-
अपनी पाचन शक्ति को मजबूत रखना चाहिए।
देसी घी या तिल के तेल का अधिक प्रयोग करना चाहिए ।
रोजाना अपने शरीर पर मालिश करनी चाहिए।
योग प्राणायाम व ध्यान करना चाहिए।
पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए क्या चीज अति आवश्यक है –
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। इसकी कमी से हमारी हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। 35 वर्ष के बाद तो इसकी कमी अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है। बाकी सभी विटामिन हम अपने खानपान से पूरे कर सकते हैं। परंतु विटामिन डी एक ऐसा विटामिन है जिसकी पूर्ति हमें सूर्य की किरणों से व विटामिन डी के सप्लीमेंट लेकर पूरी करनी पड़ती है।मछली में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। दोस्तों अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया मुझे अपवोट करना ना भूले।

डाॅ. पीयूष त्रिवेदी, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article