Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार का कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नवकार द्वारा ग्रुप के 180 सदस्यों को द केरला स्टोरी पिक्चर दिखाई गई।ग्रुप अध्यक्ष, मोहन लाल गंगवाल ने बताया कि भट्टारकजी की नसिया में आयोजित चिकित्सा मीटिंग में आज एस एम एस अस्पताल की सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर सरोज पुरोहित ने त्वचा रोग और स्किन केयर के संबंध में विस्तार से सदस्यों को जानकारी दी। प्रारंभ में ग्रुप अध्यक्ष मोहनलाल गंगवाल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि निकट भविष्य में 65 सदस्य अमरकंटक जाने वाले है। समारोह का दीप प्रज्वलन राकेश प्रभा जैन ने किया। राष्ट्रीय परामर्शक महेंद्र कुमार पाटनी ने आशीर्वचन में कहा कि ग्रुप देश का सबसे बड़ा ग्रुप है और निरंतर अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है। राष्ट्रीय परामर्शक एवं ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष नवीन सेन जैन ने सभी सदस्यों को अच्छे कार्यों के लिए बधाई प्रेषित की। जयपुर रीजन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या ने फेडरेशन के तत्वावधान में 5 जून को पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए सभी सदस्यों से निवेदन किया। रीजन कोषाध्यक्ष पारस जैन ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। ग्रुप सचिव गिरीश जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया समारोह का रोचक संचालन श्रीमती शशी सेन जैन एवं श्रीमती मंजू बाकलीवाल ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article