Saturday, September 21, 2024

जरूरतमंद परिवार को कन्यादान हेतु आर्थिक सहयोग दिया

उदयपुर। संगिनी जेएसजी मेन उदयपुर द्वारा एक जरूरतमंद परिवार को कन्या दान करने हेतु कन्या की मां को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। कन्या के विवाह के उपलक्ष्य मे 5 साड़ी, पेन्ट-शर्ट, पगड़ी, डबल बेडशीट, चांदी की पायल व बिछियाँ, 2100/- रू नकद के साथ ही 20 Kg शक्कर, 10 Kg चना दाल व 15 Kg तेल का टीन भी प्रदान किया गया। यह सेवा कार्य ग्रुप की संरक्षिका एवं समाजसेवी श्रीमती शंभू देवी चपलोत के सौजन्य से किया गया। संगिनी मेन की ग्रुप अध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में शंभू देवी चपलोत के साथ संस्थापक अध्यक्ष शकुंतला पोरवाल, सचिव स्नेहलता पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article