Sunday, September 22, 2024

दिगम्बर जैन शांतिसागर पाठशाला निवाई के बालक-बालिकाओं ने शोभायात्रा निकाली

विमल जोला/निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में बालाचार्य निपूर्ण नन्दी महाराज के सानिध्य में शहर में सभी जिनालयों मे श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के तहत पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के निर्देशन मे श्री शांतिसागर दिगम्बर जैन पाठशाला का विधिवत पूजा अर्चना करके उद्घाटन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि श्रुत पन्चमी महोत्सव पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ के अभिषेक व शांतिधारा करके पूजा अर्चना की। इस दौरान जिनवाणी मां की शोभायात्रा निकाली गई। जिनवाणी मां की शोभायात्रा अग्रवाल जैन मंदिर से पाठशाला के बालक बालिकाओं के द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा अहिंसा सर्किल से होते हुए नसियां जैन मंदिर पंहुची। कार्यक्रम के संयोजक महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी, पिंकी कठमाणा, आशा गिन्दौडी़ एवं अन्तिमा झिराना ने बालक बालिकाओं मे शिक्षा की अलख जगाई। शोभायात्रा में बालक बालिकाओं ने हाथो मे तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में 50 बच्चों ने भाग लिया। शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला पहुंचने पर बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा, विष्णु बोहरा, राजेश गिन्दौड़ी, त्रिलोक जैन सिरस, राजेश भाणजा, दिलीप जैन, पुनित संधी, मनोज पाटनी, सुनील भाणजा, प्रेमचन्द गिन्दौड़ी, मुकेश बनेठा, अजीत काला, डॉक्टर राहुल जैन, निरोज भाणजा, सुरेन्द्र गिन्दौड़ी, अन्तिमा गिन्दौड़ी, संजू जैन, कविता झिराना, गाम्या जैन, नीरु झिलाय, मधु भाणजा, अंजू बटावती, प्रियंका सिरस, रिंकू भाणजा, नीलम गिन्दौड़ी, अंजू जैन, शेफाली भाणजा, टिंकल जैन सहित महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम में सभी बच्चों को जिन श्री महिला मण्डल द्वारा पारितोषिक पुरस्कार वितरण किए गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article