Sunday, September 22, 2024

सत्कर्मों एवं पूण्य फलों से होता है यज्ञ का सौभाग्य: गणेश महाराज

श्रीहरि हरात्मक महायज्ञ में दी गई 2 लाख 21 हजार आहुतियां

विराटनगर। महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ स्थल श्री पंच खंडपीठ पावन धाम में श्रीमन् महात्मा रामचंद्र वीर महाराज के आशीर्वाद, आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज की सत् प्रेरणा से उनके उत्तराधिकारी श्री पंच खंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहे 108 कुंडिय श्रीहरि हरात्मक महायज्ञ में शनिवार को यज्ञाचार्य गणेश महाराज (अयोध्या धाम) व उपाचार्य पंडित गोपाल शुक्ला के आचार्य में विद्वान पंडितों ने मुख्य यजमान संतोष कुमार जैन सहित 141 यजमानों को 2 लाख 21 हजार आहुतियां दिलवाई गई। इसी प्रकार यज्ञ के दौरान आयोजित श्री राम कथा में कथावाचक अयोध्या धाम के गणेश महाराज ने महेंद्र सिंह शेखावत के यजमानत्व में अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का वाचन करते हुए कहा कि सत्कर्म एवं पुण्य फलों से यज्ञ का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने पार्वती जन्म, दक्ष यज्ञ विध्वंस, देवता अर्चन, सती शिव विवाह सहित राम जन्म तक की कथा का वृत्तांत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वंही राम जन्मोत्सव पर बधाई गीत सुनकर श्रोता गण खुशियों से झूम उठे। राम जन्मोत्सव पर पंडाल में बिस्किट व टोफिया वितरित की गई। इस दौरान श्री पंच खंडपीठ पर्वतमालाओ की सुरम्य वादियों के मध्य स्थित भीम गुफा में 29 मई को अनिल शर्मा मधु शर्मा के यजमानत्व में प्रतिष्ठापित होने वाली भीमसेन महाराज की प्रतिमा का अन्नाधिवास कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने अन्न का दान किया।
मीडिया समन्वयक मामराज सोलंकी ने बताया कि प्रातः 8:बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सांय काल4बजे से6बजे तक यज्ञ का समय, इसी प्रकार दोपहर 1:00 से सायंकाल 4:00 बजे तक श्री राम कथा,सांय 4.30बजे से7बजे तक महासी कार्यक्रम, एवं रात्रि 7.30बजे से रात्रि 9.30 बजे तक वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का कार्यक्रम रखा गया है। रात्रि में श्रोता गण रासलीला देखने का आनंद उठाया। शनिवार को यादव समाज की ओर से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें करीब 15000 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। रविवार को मुन्ना भाई व मनोज सैनी द्वारा भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे का समय दोपहर 1:00 से रात्रि 7.30 बजे तक का रखा गया है। केंद्रीय यज्ञ समिति के सांवरमल शर्मा, पंकज पाराशर, प्रतीक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, केशव शर्मा, भागीरथ मल सैनी, रामेश्वर प्रसाद सैनी, महिंद्र ठेकेदार, अमरनाथ यादव, राजू पुजारी ,विजय छिपा, बालकिशन शर्मा, निर्मल जैन, पूरण सैनी, देशराज सैनी ने यज्ञ व्यवस्थाओं की देखरेख की। प्रधान कार्यालय में मामराज सोलंकी एवं किशोर कुमार शर्मा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वंही सैकड़ों स्वयंसेवक अपनी अपनी सेवाओं में जुटे हुए हैं। इस दौरान अखिल भारतीय संत समाज के प्रमुख एवं केवल्य पीठाधीश्वरजगतगुरु अविचलदास महाराज गुजरात से पधार कर पावन धाम पहुंचे। वंही विधायक इंद्राज गुर्जर, पावटा प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी, गिरिराज प्रसाद शर्मा, महेश अल्सर, कुलदीप धनकड़, भीमसेन दोहराता, श्रीमती राजेश यादव, भाजपा नेता जगदीश यादव, पवन शर्मा, पूर्व जिला पार्षद ललित गोयल, केरली सरपंच रामजी लाल यादव, बागावास अहिरान सरपंच रामेश्वर यादव यज्ञशाला में पधार कर आहुति तथा यज्ञ मंडप के परिक्रमा लगाकर क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने स्वामी सोमेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article