Sunday, September 22, 2024

राजनीति मे धर्म का समावेश होगा तभी राष्ट्र का उत्थान हो सकता है: प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज

सुनिल चपलोत/सोजतसिटी। राजनीति मे धर्म का समावेश नही होगा तो राष्ट्र का उत्थान नही हो सकता है। प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज युवा प्रणेता महेशमुनि, बालयोगी अखिलेश मुनि तथा विदुषी महासती आनन्द प्रभा, डॉक्टर प्रीतिसुधा, डॉ चन्द्रप्रभा, नव दीक्षीता सयंम सुधा आदि संतो व साध्वी मंडल से चैयरमैन प्रतिनिधि जुगलकिशोर निक्कुम ने श्री मरूधर केसरी गुरू सेवासमिती मे आर्शीवाद लिया। इस दौरान सुकनमुनि महाराज ने कहां कि राजनीति मे स्वार्थ नही होगा तभी देश उन्नति कर पाएगा। विश्व मे धर्म ही ऐसा मार्ग है जिससे व्यक्ति अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करके साथ राष्ट्र निर्माण मे भूमिका अदा करके राष्ट्र की समस्याये सुलझाई जा सकती है। इस दौरान गुरू सेवा समिती ओर से जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष ललित पंगारिया, विकास धोका तथा जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष प्रवीण बोहरा सोहनलाल कोरिमूथा आदि सभी ने गुरूभगवंतो के सानिध्य चैयरमैन प्रतिनिधि निक्कुम का सम्मान किया। प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज आदि ठाणा 28 मई रविवार को सोजतसिटी से सारण, सिरयारी, राजसमंद, नाथद्वारा आदि क्षैत्रों मे विचरण करते हुये उदयपुर चातुर्मासार्थ पधारेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article