Sunday, September 22, 2024

पावन धाम में आयोजित नव दिवसीय अपूर्व धर्मोत्सव में 29 को होगी मूर्तियों की प्रतिष्ठा

श्रीहरि हरात्मक महायज्ञ में यज्ञ आचार्य ने दिलवाई 1 लाख 21 हजार आहुतियां

विराटनगर। श्री पंच खंडपीठ भीम गिरी पर्वत बांदा में पंच खंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी महाराज के सानिध्य में चल रहे 108 कुंडीय श्रीहरि हरात्मक महायज्ञ में शुक्रवार को यज्ञा चार्य गणेश महाराज ने विद्वान पंडितों के द्वारा यजमानों को 1 लाख 21 हजार आहुति दिलवाई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर यज्ञ नारायण भगवान के धोक लगाई। यज्ञ के दौरान शुक्रवार को ब्राह्मण समाज की ओर से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भंडारा व्यवस्था, जल व्यवस्था, यज्ञ मंडप की व्यवस्था, संत सेवा, यजमान व विद्वानों की सेवा व्यवस्था, चिकित्सा, पुलिस प्रशासन, पार्किंग व्यवस्था मैं सेवाएं दी।मीडिया समन्वयक मामराज सोलंकी ने बताया कि नो दिवसीय अपूर्व धर्म उत्सव के दौरान 29 मई को श्री कृष्ण पांडव परिवार, द्रोपदी, श्याम जी एवं ब्रह्मलीन आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगल चंद गर्ग तथा अनिल शर्मा के मुख्य यजमानत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न होगा। इसे लेकर श्री पंच खंडपीठ भीम गिरी पर्वत के मध्य स्थित एकादश रुद्र पांडवेश्वर मंदिर के समीप प्रतिष्ठापित होने वाली श्याम जी की प्रतिमा को क्रेन के माध्यम से चढ़ाया गया। यज्ञ के दौरान कथावाचक गणेश महाराज ने दोपहर 1:00 से सांय 4:00 बजे तक संगीतमय राम कथा का वाचन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोमेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया शनिवार को यादव समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article