Sunday, September 22, 2024

श्रुत पंचमी महापर्व पर दुर्गापुरा में शिविरार्थियों के साथ समाज ने भव्यता से जिनवाणी की पूजा की

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला आंचल त्रिशला संभाग दुर्गापुरा की अध्यक्ष श्रीमती चंदा जी सेठी व मंत्री श्रीमती रेणु पांड्या ने संभाग के सभी सदस्यों व शिविरार्थियों को ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर में आयोजित श्रुत पंचमी महापर्व के कार्यक्रम को भव्यता से मनाने के लिए संदेश दिया कि पूजा में पुरुष एवं बच्चे सफ़ेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। शिविरार्थियों एवं समाज की सामूहिक पूजा भैया जी अजित जैन शास्त्री, दीपक जैन शास्त्री, विदुषी बहन भव्या, सिम्मी, जैन ने मधुर स्वर में संगीत के साथ भक्ति भाव से सम्पन्न करायी। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ एवं मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि श्रुत पंचमी महापर्व के शुभ अवसर पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा जयपुर में बुधवार जेष्ठ शुक्ला पंचमी दिनांक 24 मई 2023 को प्रात: 7.30 बजे से मन्दिर जी में भव्यता के साथ मनाई गई। जिनवाणी की पूजा के पश्चात् सम्मान, जिनवाणी की शोभा यात्रा एवं स्वाध्याय भवन में जिनवाणी विराजमान कर जिनवाणी की आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्वानों का, पुण्यार्जक परिवारजनों का सम्मान विद्यासागर पाठशाला के पुण्यार्जक की ओर से ट्रस्ट द्वारा किया गया। विद्वानों में डाक्टर प्रेम चंद जैन रांवका, पंडित चन्दन मल जैन अजमेरा, गुलाब चन्द जैन गंगवाल, राजकुमार जैन सेठी, भैया अजित जैन शास्त्री, दीपक जैन शास्त्री, विदुषी बहन भव्या, सिम्मी, अनुभा जैन थे। विद्यासागर पाठशाला के लिए प्रोजैक्टर प्रदाता – कमल कुमार जैन श्रीमती बीना जैन, श्रीमती नीतू जैन, डीमापुर, आसाम वालों का सम्मान किया गया। अल्पाहार के पुण्यार्जक – श्रीमती सुलोचना पांड्या, जोहराट, आसाम, दीपक – श्रीमती दिशा पाटनी, लाल बहादुर नगर दुर्गापुरा का सम्मान किया गया। जिनवाणी की शोभा यात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज लेकर चलने का पुण्यार्जन श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु महिला मण्डल दुर्गापुरा जयपुर ने प्राप्त किया। इसमें अध्यक्ष श्रीमती रेखा लुहाड़िया मंत्री श्रीमती रानी सोगानी व सभी सदस्याएं साथ रही। जिनवाणी को लेकर सबसे आगे शोभा यात्रा में चलने वाले एवं पूजन सामग्री के पुण्यार्जक श्रीमान सुनील कुमार जी माया जी जैन संगही थे। जिनवाणी की आरती करने का पुण्यार्जन श्रीमान चन्द्रसेन जी – श्रीमती देवकी जी जैन पाटनी परिवार ने प्राप्त किया। जिनवाणी की हमेशा साज-सज्जा श्रीमती संतोष जी जैन गोधा, श्रीमती पुष्पा जी जैन सोगानी, श्रीमती मुन्ना देवी जी जैन छाबड़ा, श्री महावीर जी छाबड़ा, श्री सुधीर जी – श्रीमती गुणमाला जी जैन पाटनी, श्री चन्द्र सेन जी श्रीमती देवकी जी जैन पाटनी कर रहे हैं। कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी ट्रस्ट दुर्गापुरा, श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु महिला मण्डल दुर्गापुरा, त्रिशला संभाग दुर्गापुरा, विद्यासागर पाठशाला दुर्गापुरा सकल दिगम्बर जैन समाज दुर्गापुरा ने उपस्थित होकर धर्म प्रभावना करते हुए धर्म लाभ लिया एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article