Saturday, September 21, 2024

आदिनाथ मित्र मंडल ने मुहाना के पारस विहार जैन मंदिर में की शांतिधारा व अभिषेक

जयपुर। आदिनाथ मित्र मंडल ने रविवार को जैन मंदिरों के दर्शन की कड़ी में प्रातः सांगानेर संघी जी मंदिर, मुहाना जैन मंदिर, नेवटा जैन मंदिर में दर्शन किये। मुहाना के पारस विहार स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर के अध्यक्ष पवन गोदिका ने बताया कि प्रातः शांतिधारा व अभिषेक किये। संस्था के मंत्री राजेंद्र बाकलीवाल ने बताया कि इस अवसर पर राकेश गोदिका, सुनील जैन, कमल कांत जैन, अनिल जैन गायत्री नगर, साकेत जैन, अशोक सेठी, अनिल जैन चित्रकूट कॉलोनी, संजय जैन छाबड़ा आवा वाले उपस्थित थे।

अभिषेक के पश्चात सभी नारायण विहार स्थित पार्श्वनाथ नारायण विहार में निर्माणाधीन दिगंबर जैन मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा उसमे सहयोग का आश्वासन दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article