Saturday, September 21, 2024

श्री सिद्धकूट चैत्यालय सोनी जी की नसियाँ अजमेर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

अनिल पाटनी/अजमेर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्धकूट चैत्यालय सोनी जी की नसियाँ अजमेर का 158 वां स्थापना दिवस ज्येष्ठ सुदी दोज, रविवार, को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रात:’काल 7.00 बजे श्रीजी के अभिषेक/ शांतिधारा तत्पश्चात तीर्थंकर प्रभु पूजन व पंचकल्याणक महापूजन का आयोजन भक्ति पूर्वक किया गया। प्रात:काल 8.15 बजे समाज के गणमान्य बंधुओ की उपस्थिति में सोनीजी की नसियाँ के गगनचुम्बी शिखर पर नई ध्वजा चढाई गयी। कार्यक्रम में श्री सिद्धकूट चैत्यालय टेम्पल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमोद सोनी एवं लेखचंद गदिया, प्रवीण गदिया, मिश्रीलाल गदिया, सुनील गदिया, विपिन गदिया, सुशील बाकलीवाल (अध्यक्ष, मुनि संघ सेवा समिति, अजमेर), प्रकाश पाटनी, सुबोध पाटनी, कमलकुमार लुहाडि़या, राजेन्द्र शाह, महिम गदिया, नवीन गदिया, जितेन्द्र जैन, आदि साधर्मी बंधु व मातृ शक्ति ने उपस्थिति होकर पुण्य संचय किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article