Sunday, September 22, 2024

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 144 रोगी की जांच

63 रोगी ऑपरेशन हेतु भर्ती

रोहित जैन/केकड़ी। लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लायंस भवन जयपुर रोड केकड़ी में 21 मई 2023 रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित हुआ। क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि यह शिविर महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष में श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी द्वारा आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती, निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला न्याति, सचिव किरण राठी, संरक्षक सुनीता मूंदड़ा, सविता डोडिया, मधुबाला मूंदड़ा, इंद्रा नुवाल, डॉक्टर चारु चढ़ा एवम डॉक्टर रामेश्वर चौधरी ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने कहा कि आंख है तो जहान है, बाकी सब बेजान है, एक व्यक्ति को रोशनी दिलाना यज्ञ कराने के बराबर है। डॉक्टर चारु चड्ढा ने कहा कि आंखो की बीमारी को ज्यादा बढ़ने देना स्वास्थ्य के लिए घातक है। महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने कहा की जरूरत मंद व दीन दुखियों की सेवा लायंस क्लब के द्वारा की जा रही ह एक अनूठा उदाहरण है। अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। सचिव पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि भर्ती 63 मरीजों का ऑपरेशन 22 मई को कोटा में होगा एवं इनको कोटा लाने व ले जाने, भोजन आवास व्यवस्था निशुल्क होगी। कोषाध्यक्ष विनय पांड्या के अनुसार डॉ रामेश्वर चौधरी द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर लगाया गया जिसमें 34 मरीज लाभान्वित हुए। इससे पूर्व लायंस भवन निर्माण के सहयोगी भामाशाह राजकोट निवासी कमलेश शर्मा का माला पहनाकर, साफा बंधवाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इस शिविर में मुरारी गर्ग, अनिल बंसल, निरंजन चौधरी, विनय कटारिया, भरत माहेश्वरी, पदम रांटा, जगदीश फतेहपुरिया, महिला मंडल सदस्य बिमला न्याति, मधु काबरा, गायत्री काबरा, प्रीति डागा, सांता माहेश्वरी, कंचन नवाल, ममता न्याति, उषा राठी, मीनू बियानी, रेखा मंत्री, अल्पना बियानी, उर्मिला मांगधना, शीला दुदानी, मंजू चौधरी, ललिता बियानी, सुनीता सोमानी, प्रियंका डागा, कंपाउंडर अनिल सुमन, प्रवीण कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश, दुर्गेश नायक, लोकेश शर्मा गिरीराज एवं रामप्रशाद वैष्णव ने सराहनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल बंसल ने किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article