Saturday, September 21, 2024

महावीर इंटरनेशनल सेवा क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित एनजीओ नए कीर्तिमान स्थापित करने को तत्पर

जयपुर। महावीर इंटरनेशनल 47 वर्षों से निरंतर कार्यरत, किसी भी धर्म, जाति, रंग, पंथ और मान्यताओं से परे, प्राणिमात्र की सेवा में समर्पित एक प्रतिष्ठित एवम विश्वसनीय नाम (NGO) है। इसका मूलभूत ध्येय है “सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो”। मगर प्यार और सत्कार से। आज यह एक देश व्यापी संस्था बन गई है जो 10 रीजन, 30 जोन, 340 केंद्रों और 10000 परिवारों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्किल डेवलपमेंट, नारी सशक्तिकरण, बाल विकास, रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान, बेबी किट, सेनेटरी नेपकिन वितरण आदि को सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित मुख्य कार्यालय द्वारा संचालित यह संस्था सभी तरह के आवश्यक पंजीकरण, योग्यताओं और साधनों से सुसज्जित हैं। कुछ विशिष्टताएं निम्नानुसार हैं:

  1. नीति आयोग, भारत सरकार के साथ पंजीकृत
  2. विदेशी योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ एफसीआरए के तहत पंजीकृत।
  3. सीएसआर दान के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के साथ पंजीकृत |
  4. आयकर कानूनों के तहत अनुमोदित और धारा 80 जी के तहत सभी दान को छूट दी गई है।
    इस बार सत्र 2023-2025 दो वर्ष के कार्यकाल के लिए संस्था ने वीर CA अनिल जैन को सर्वोच्च पद अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्वाचित किया है। वीर CA अनिल जैन पिछले 37 वर्षों से एक प्रतिष्ठित चार्टेड एकाउंटेंट् है वंही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। वीर अनिल जैन जी उचित समय पर कठोर और दूरदर्शी निर्णय लेते है नित्य नया सोचना व त्वरित निर्णय लेना उनकी योग्यता है । सहज, सरल व मिलनसार प्रवृति के धनी वीर अनिल जैन कम समय में सटीक योजना के साथ “काम कम परिणाम ज् यादा” की नीति पर कार्य करने में दक्ष हैं। उनके सशक्त नेतृत्व में यह संस्था निश्चित रूप से सेवा क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए वर्ष 2025 में अपने स्वर्णिम काल में प्रवेश करेगी।
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article