Saturday, September 21, 2024

इष्टोपदेश में आत्मा के स्वरूप के बारे में सरल एवं आसानी से समझाया

जयपुर। श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति श्रमण संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर थड़ी मार्केट मानसरोवर में धार्मिक शिक्षण शिविर का 19 मई शुक्रवार को विदुषी आयुषी दीदी एवं विदुषी मुस्कान दीदी इष्टोपदेश एवं प्रथम और द्वितीय भाग का अध्यन करवाया। विदुषी मुस्कान दीदी ने इष्टोपदेश में आत्मा के स्वरूप के बारे में बहुत ही सरल एवं आसानी से समझने योग्य तरीके से बताया। इसमें स्थानीय समाज के सभी सदस्यों ने तथा यहाँ के बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का अवलोकन बालिका छात्रावास की अधिष्ठा श्रीमती शीला डोडिया एवम राजस्थान अंचल की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी जी ने किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चो से प्रश्न भी पूछे और बच्चों को जैन धर्म के मुख्य सिद्धांत के बारे में बताया तथा बच्चो का उत्साह वर्धन भी किया। इसी मौके पर उन्होंने बहुत सारी धार्मिक बातो के साथ सामाजिक एवं व्यावहारिक बातो के बारे में भी बताया। उन्होंने रहन सहन तथा पहनावे के बारे में भी बहुत कुछ बताया। पार्श्वनाथ संभाग की अध्यक्ष श्रीमती नीता जैन एवम मंत्री श्रीमती भंवरी देवी जैन ने बताया कि शिविर में बच्चे एवम बड़े सभी बहुत ही उत्साह और जोश के साथ पढ़ रहे है। श्रीमती सरिता जैन एवं श्रीमती राजकुमारी पाटनी ने सभी शिविरार्थी को पारितोषिक एवम अल्पाहार दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article