Saturday, September 21, 2024

शान्तिनाथ भगवान का जन्म तप व मोक्षकल्याणक मनाया

जयपुर। सिटिजन यात्रा क्लब के संयोजक ने आज भगवान शान्तिनाथ का जन्म, तप व मोक्षकल्याणक आमेर स्थित सांवलाजी के मंदिर में बडे भक्तिभाव से मनाया। सर्वप्रथम डां मनीष जैन “मणि” ने सांवलाजी के मंदिर में अभिषेक व शान्तिधारा की तथा सदस्यों ने सभी अतिप्राचीन मूर्तियों के दर्शन किये। संयोजिका डां शान्ति जैन “मणि” ने भगवान शान्तिनाथ का विधान कराया और बाद में भगवान शान्तिनाथ की आरती की। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने आमेर के अन्य मंदिरों चन्द्र प्रभ जी व बाहरली आमेर के भगवान नेमीनाथ के मंदिरजी के भी दर्शनों का लाभ उठाया तथा आमेर व आसपास के मंदिरों के क्लब के अन्य सदस्यों को शीघ्र दर्शन कराने की योजना बनाई। डाॅ. अलका जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article