Saturday, September 21, 2024

भगवान शांतिनाथ जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक मनाया

श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण लाडू चढाया

कुचामन। श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डीडवाना रोड पर 16 वें तीर्थंकर देवादिदेव श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक पर्व पर कलशाभिषैक, शान्ति धारा, पुजन, शान्ति नाथ विधान करके भक्ति भाव मनाकर निर्माण लाडू चढाया। प्रात 6 बजे श्री भगवान शान्ति नाथ के प्रथम कलश करने का सौभाग्य लालचंद कमलकुमार सुभाष चन्द सुनील कुमार पियूष पंकज परिवार को मिला इनके साथ 51श्रावको ने कलशाभिषैक किया। शान्ति धारा चिरंजीलाल अशोक कुमार भव्य पाटोदी परिवार व विमलचंद विनय कुमार विकास पहाड़ियां परिवार को मिला।पार्श्वनाथ भगवान कि शान्ति धारा करने का सौभाग्य भंवरलाल आशीश कुमार झांझरी परिवार, तेजकुमार पंकज कुमार बड़जात्या परिवार को मिला। भगवान महावीर की शान्ति धारा करने का सौभाग्य महेन्द्र कुमार विशाल कुमार पारश पहाड़ियां परिवार,विमल चन्द नवीन कुमार पाटोदी परिवार को मिला। शान्ति नाथ विधान के पुर्णाजक सुरेन्द्र कुमार सौरभ कुमार काला परिवार को मिला। प्रदीप कुमार गंगवाल कोषाध्यक्ष ने बताया कि अध्यक्ष लालचंद पहाड़ियां सचिव चिरंजीलाल पाटोदी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर साधुवाद किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article