Sunday, September 22, 2024

पारस प्यारा लागो जिनेश्वर प्यारा लागो…

नटाटा के दिगम्बर जैन मंदिर में की पूजा अर्चना

जयपुर। मधुबन कालोनी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नटाटा आमेर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान पूरे प्रदेश में एकमात्र एक फण की अति प्राचीन एवं अतिशयकारी भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा सहित जयपुर एवं आमेर के प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिरों के दर्शन कर धर्म प्रभावना की। इस धार्मिक यात्रा के समापन पर नटाटा आमेर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। मंदिर समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले एवं महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया दर्शन लाभ हेतु मधुबन, टोंकफाटक से समाजसेवी सावन सेठी के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था बसों द्वारा रवाना होकर नटाटा आमेर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुचा। जहां पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। नटाटा स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचने पर सभी यात्रियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर मंदिर कमेटी की ओर से महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले, विनोद जैन कोटखावदा, कपिल बिलाला, अजय साह, विकास अजमेरा, माया साह, सुशीला साह, दीपिका जैन कोटखावदा, अम्बिका सेठी आदि ने स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर सम्पूर्ण प्रदेश में एक फण की अतिशयकारी मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की अति प्राचीन अतिशयकारी प्रतिमा के प्रथम अभिषेक का पुण्यार्जन समाजश्रेष्ठी सावन सेठी ने किया। विश्व में सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। जिसका पुण्यार्जन समाजश्रेष्ठी राज कुमार कासलीवाल एवं पवन काला दांता वालों ने किया। इस मौके पर अष्ट द्रव्य से भक्तिभाव के साथ नित्य नियम पूजा, भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान महावीर की भक्ति नृत्यों “पारस प्यारा लागो जिनेश्वर प्यारा लागो……., तुमसे लागी लगन लेलो अपनी शरण…, सांवलिया पारसनाथ शिखर पर भला बिराज्या जी….. के साथ पूजा की गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा नाचते गाते श्री जी की महाआरती की गई। इस मौके पर अम्बिका सेठी, अनिल टोंग्या, महेश चांदवाड, अनिल छाबड़ा, कुन्थी लाल रावकां, निर्मल कासलीवाल, नरेन्द्र ठोलिया, तारा चंद रावकां सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठीजन उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article