Sunday, September 22, 2024

सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ: हाफ मैराथन दौड़ में 372 धावकों में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी, देश प्रेम का जगाया जजवा

अनिल पाटनी/अजमेर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2023 के चौथे दिन मंगलवार को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन दौड़ की शुरुआत की। हाफ मैराथन पुरानी चौपाटी आनासागर लिंक रोड से शुरू होकर नई चौपाटी पर समाप्त हुई। इस मौके पर धावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान महान योद्धा थे। जिनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। हम सभी लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना है एवं इसके साथ ही उनके जीवन चरित्र का अनुसरण करना है। युवाओं को उनके जीवन से साहस, वीरता, कुशल शासन इत्यादि को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। हिन्दू सम्राट चौहान की देश भक्ति और शूरवीरता से नई पीढ़ी को अवगत करने की जरूरत है। अपना इतिहास जानकार ही भावी पीढ़ी में देश की माटी के प्रति प्रेमभाव जाग्रत होगा। सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारत के गौरव हैं जिन पर सबको गर्व है। उन्होंने मोहम्मद गौरी को नाकों चने जबवा दिए थे। कार्यक्रम में उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, कमल प्रकाश किशनानी एवं क्रीड़ा भारती के, राकेश यादव उपस्थित रहे ।
तीन कैटेगरी में धावकों ने लिया हिस्सा
उपमंहापौर नीरज जैन ने बताया कि हाफ मैराथन दौड़ में लगभग 372 धावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें तीन कैटेगरी बालक–बालिका, पुरुष-महिला एवं सीनियर सिटीजन रखी गई। बालक वर्ग में नारसिंह, निखिल, मोनू सिंह रावत, अमजद खान, प्रवीण कुमार, कपिल सेन ने प्रथम छ स्थान प्राप्त किए। पुरुष वर्ग में शुभम दगदी, चित्रेश गढ़वाल, विनीत बुलानी, रजत कबरिया, नरपत सिंह ने प्रथम छ स्थानों पर रहे। सीनियर सिटीजन कैटेगरी में नीरज कुमार, लक्ष्मण सिंह राठौड़, बनी गोपाल प्रथम तीन स्थानों पर रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए सांत्वना पुरस्कार के तौर पर कृष्ण पारीक, विजय सिंह, कमर मंजर ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रियंका रावत, अंजू चौधरी, चंचल कुमारी, मंजू चौधरी, कुमकुम तवर, मोनिका सिंह ने प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर महिला कैटेगरी में सुनीता शर्मा, वर्षा बुलानी, परमजीत कौर ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए।
नई चौपाटी पर संपन्न हुई दौड़
यह दौड़ पुरानी चौपाटी आनासागर लिंक रोड से शुरू होकर नई चौपाटी पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में उपमहापौर नीरज जैन ने पुलिस एवं यातायात जवानों एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पुरस्कार वितरण समारोह सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह के दौरान किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article