Saturday, September 21, 2024

श्री मुलतान दिगम्बर जैन मंदिर आदर्श नगर जयपुर में धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन 15 से 25 मई तक

जयपुर। श्री मुलतान दिगम्बर जैन मंदिर, आदर्श नगर जयपुर में धार्मिक संस्कार शिविर का आगाज चित्र अनावरण व मंगलाचरण से हुआ। सभी शिविरार्थियों का स्वागत चंदन का तिलक लगाकर किया। समारोह में चित्र अनावरण समाज श्रेष्ठी फूलचन्द, सुभाष और अनिल जैन द्वारा किया गया। सांगानेर श्रमण संस्कृति संस्थान की विदुषी सुश्री दृष्टि जी का तिलक श्रीमती प्रकाश देवी व माल्यार्पण सुलोचना नीतू जैन द्वारा किया गया। मंगलाचरण की प्रस्तुति वर्ष भर चलनेवाली पाठशाला के बच्चों द्वारा किया गया। मंदिर जी के गणमान्य श्रावकों की उपस्थिति में बच्चों को पाठ्यक्रम और प्रभावना वितरित की गई। शिविर में 15 मई से 25 मई तक मंदिर जी में बच्चों व बड़ों को जैन धर्म की शिक्षा दी जाएगी। यह एक अद्भुत शिविर है, जिसमें एक साथ चार पीढ़ियाँ ज्ञान वर्धन कर रही हैं। विदुषी दृष्टि दीदी ने अपनी औजसमयी वाणी से सबका मन मोह लिया। जब वाणी के साथ चारित्र जुड़ जाता है तो श्रोता पर गहरा प्रभाव पड़ाता है। यह यथार्थ में आपकी कक्षा में सभी शिरार्थियों ने अनुभव किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article