Sunday, September 22, 2024

सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञेय सागर जी महाराज का हुआ मंगल विहार

चंद्रेश कुमार जैन/श्री महावीरजी। स्थानीय श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी सृष्टि मंगलम में विराजमान परम पूज्य शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञेय सागर जी महाराज का प्रातः 5:15 बजे मंगल विहार हुआ। महाराज श्री ने मुख्य मंदिर के दर्शन किए व कांच के मंदिर में भगवान पारसनाथ के दर्शन किए व शांतिनाथ भगवान के मंदिर में दर्शन करते हुए हिंडौन सिटी के लिए विहार किया। किशन भैया ने बताया कि मुजफ्फरनगर से आए हुए समाज के लोगों ने आचार्य श्री को चतुर्मास हेतु श्री फल अर्पित कर सभी ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री हिंडौन सिटी से आगरा जाएंगे। उनके साथ में भारतीय जैन महासंघ के महामंत्री अखिलेश जैन शाखा प्रबंधक श्री महावीरजी, अध्यक्ष चंद्रेश कुमार जैन, संजय भंडारी, संजय जैन, राजकुमार पांड्या, चक्रेश जैन व अन्य गणमान्य लोग आचार्य श्री के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मंगल विहार में मुनि श्री के जयकारों के साथ भक्त लोग जैन धर्म की प्रभावना करते हुए चल रहे थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article