Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति ने निशुल्क दिखाई मूवी ‘केरला स्टोरी’

616 लोगों ने देखी मूवी, जिनमे 450 से अधिक थी महिलाएं

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति ने मूवी ‘केरला स्टोरी’ का प्रातः 9 बजे का शो, फर्स्ट सिनेमा टोक रोड की दोनाें स्क्रीन पर निशुल्क दिखाया। ग्रुप अध्यक्ष राकेश-समता गोदिका ने बताया कि ग्रुप कार्याध्यक्ष मनीष-शोभना लोंग्या, सयुक्त सचिव राजेश-रानी पाटनी, ग्रुप के सदस्य राजेश-जेना गंगवाल, विनोद-शशि तिजारिया, आशीष-निधि जैन के द्वारा दिये गये सहयोग से यह फिल्म निशुल्क दिखाई गई। उपाध्यक्ष राकेश-रेणु संघी व सचिव अनिल-निशा संघी ने बताया कि फिल्म में अधिकांशतया समाज की बेटियों व महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, जिनमे प्रमुख रूप से महिला महासमिति की श्रीमती अंजना जैन के नेतृत्व में 100 सदस्य, संगिनी केपिटल संस्थापक अध्यक्ष विनीता जैन व पूर्व अध्यक्ष समता गोदिका के नेतृत्व में 55 सदस्य तथा राजकीय वूमेन पॉलीटेक्निक कॉलेज गांधीनगर जयपुर की 120 छात्राओं के साथ-साथ टीचर्स ने श्रीमती शिल्पी बाकलीवाल जैन रिटायर्ड लेक्चरर कॉमर्शियल आर्ट के नेतृत्व में मूवी देखी तथा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की। फिल्म में सन्मति ग्रुप के सदस्यों के साथ-साथ समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था।

कार्याध्यक्ष मनीष-शोभना लोंग्या व सयुक्त सचिव राजेश-रानी पाटनी ने बताया कि सर्वप्रथम सभी को प्रातः आते ही अल्पाहार दिया गया तथा 9.15 बजे प्रथम स्क्रीन पर तथा 9.45 पर द्वितीय स्क्रीन पर फिल्म दिखाई गई। श्रीमती शिल्पी बाकलीवाल ने सन्मति ग्रुप के इस सुंदर समाजोपयोगी प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से विशेष रूप से माताओं से अपील की कि सभी अपने बच्चों को जन्म से ही अपने धर्म की उचित शिक्षा दे ताकि वे दिगभ्रमित नहीं हो तथा यह फिल्म सभी देखें। विशेष रूप से लड़कियों को यह मूवी जरूर दिखावें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article