Saturday, September 21, 2024

उपाध्याय श्री ऊर्जन्तसागरजी महाराज के सानिध्य में हुआ संस्कार शिविर पत्रिका का विमोचन

जयपुर। प्रतापनगर-8 श्री शान्तिनाथ दिग. जैन मन्दिर के सन्त भवन में ग्रीष्मकालीन वाचना प्रवास कर रहे उपाध्याय मुनि ऊर्जयन्तजी सागर महाराज के सानिध्य में दिगम्बर जैन महासमिति अंचल राजस्थान एवं समस्त संभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर की पत्रिका का विमोचन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष महेन्द्र पाटनी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डया, अंचल अध्यक्ष अनिलकुमार जैन आईपीएस, कार्याध्यक्ष डॉ. णमोकार जैन, सुरेश जैन बांदीकुई, राजेन्द्र शाह, महामंत्री महावीर बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र जैन, मंत्री अशोक कुमार लुहाड़िया ने किया। डॉ अरविन्द कुमार जैन मंत्री सांगानेर संभाग ने बताया कि अतिथियों का स्वागत सांगानेर संभाग अध्यक्ष कैलाशचन्द मलैया, मन्दिर कमेठी एवं महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यायश्री के द्वारा आशीर्वाद एवं प्रेरणा दी गई। मीडिया प्रभारी दीपक गोधा की शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वागत किया गया। महेन्द्रकुमार पाटनी ने महाराजश्री के सानिध्य में होने वाली संगोष्ठी की जानकारी एवं अंचल अध्यक्ष अनिलकुमार ने शिविर संबंधी समस्त जानकारी दी एवं अधिक से अधिक शिविर में लाभ लेने का आह्वान किया। बाबूलाल ईटून्दा ने सबका आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article