Saturday, September 21, 2024

गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का 61वाँ जन्म दिवस मनाया

खरगापुर जैन समाज व महोत्सव समिति ने 'चैतन्य तीर्थराज' की उपाधि प्रदान की

खरगापुर। खरगापुर जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश में परमपूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का 61वाँ जन्म दिवस आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी ससंघ, उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज ससंघ सहित 61 पिच्छि धारी साधु-साध्वियों के मंगल सान्निध्य में 50 से अधिक ग्राम नगर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मनाया गया। इस मौके पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति, सकल जैन समाज खरगापुर व क्षेत्रीय जैन समाज द्वारा आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज को ‘चैतन्य तीर्थराज’ की उपाधि प्रदान की गयी। प्रशस्ति पत्र का वाचन डॉ. सुनील जैन संचय ने किया। समारोह का संचालन-निर्देशन जनसंत उपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज ने किया।
इस मौके पर आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी, आचार्य श्री विभव सागर जी, ब्र. जय कुमार निशांत टीकमगढ़, पंडित विनोद जैन रजवांस, पंडित सनत जैन रजवांस, डॉ. सुनील जैन संचय, पंडित मनीष संजू आदि ने आचार्य विराग सागर जी महाराज का गुणानुवाद करते हुए अपनी विनयांजलि समर्पित की। सभा का शुभारंभ ब्र. रूबी दीदी के मंगलाचरण से हुआ। समाज श्रेष्ठि जनों ने पाद प्रक्षालन एवं विद्वानों ने जिनवाणी भेंट की। आचार्यश्री की पूजन भक्तिभाव से आर्यिका माता जी के निर्देशन में की गई। जिसमें विभिन्न राज्यों की भेषभूषा में श्रद्धालुओं ने पूजा में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया। अंत अंत में आचार्यश्री का मंगल उदबोधन हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article