Saturday, September 21, 2024

जेएसजी मेन उदयपुर का एक कदम जिनालय की ओर कार्यक्रम संपन्न

उदयपुर। जहां पर देव दर्शन हो, वही भव पार हो जाता है। जहां मुनियों की वाणी हो, वही उद्धार हो जाता है। इसी भावना को मन में लेकर जे एस जी मेन उदयपुर की ओर से अध्यक्ष शांतिलाल मेहता व सचिव कमल कोठारी के नेतृत्व में पंचतीर्थ की यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप के करीब 105 सदस्य ने सहभागिता निभाई। तीर्थ यात्रा का प्रारंभ शास्त्री सर्कल थोब की बाड़ी स्थित आदिश्वर भगवान के दर्शन, पूजा, अर्चना व चैत्य वंदन के साथ शुरुआत किया। वहां से सभी भगवान नेमिनाथ के दर्शन करते हुए अशोक नगर स्थित दिगंबर शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

वहां से सभी सदस्य मिलकर धूलकोट स्थित शंखेश्वर पारसनाथ भगवान मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पारसनाथ भगवान की स्तुति की। अति प्राचीन आयड जैन मंदिर में सभी सदस्यों ने भगवान के दर्शन, पूजा, अर्चना, चैत्यवंदन, भक्ति के साथ मंगल दीपक व आरती का लाभ लिया। आयड में विराजित साध्वीभगवान के दर्शन लाभ लिया, तथा मंगल पाठ श्रवण किया। सभी मंदिर के इतिहास की जान कारी ग्रुप के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य सुभाष मेहता ने प्रदान की। ग्रुप अध्यक्ष शांतिलाल मेहता ने सभी पधारे हुए सदस्यों का शब्दों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। आभार की रस्म सचिव कमल कोठारी ने अदा की। कार्यक्रम के समापन पर नवकारसी का आयोजन किया गया, जिसके लाभार्थी भगवत सिंह सोनी-श्रीमती विमला सोनी रहे। ग्रुप की ओर से उपरणा व श्रीफल से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया और उनको बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद सभी सदस्यों ने लजीज स्वादिष्ट नवकारसी का आनंद लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article