Saturday, September 21, 2024

स्वर्गीय चौधरी कुम्भाराम आर्य की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सीकर। कुदन में स्वतंत्रता सेनानी, पुर्व मंत्री, सांसद, किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी कुम्भाराम आर्य की 109वीं जयंती पर गांव के मुख्य स्वतन्त्रता सेनानी चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में गांव के सरपंच रामप्यारी सुंडा, ब्रजमोहन सुंडा, किसान नेता पुरणमल जगत चाचा, शिक्षाविद दयाराम महरिया, किसान नेता रामचंद्र सुंडा, भागीरथ मल सुंडा, सुलतान सुंडा, रामदेव सिंह भास्कर, रिछपाल सुंडा, रामनिवास नाड़ी, दयाराम, मदनलाल सुंडा, जगदीश काजला, कमल सुंडा, श्यामलाल सुंडा, कालु सोनी, सुधीर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चौधरी कुम्भाराम आर्य की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा किसानों के हित के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article