Saturday, September 21, 2024

शीतल जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ हुआ

कुचामन। सबकी सेवा सबको प्यार जीवों और जीने दो के उद्देश्य से चलने वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा प्रचंड गर्मी को देखते हुए आमजन की सुविधा हेतु संस्था द्वारा नया शहर नीम वाले गट्टे पर जहां हर समय चौपाल लगी रहती है उस पर शीतल जल प्याऊ का 10 मई 2023 को 10 बजे पार्षद सुरेश सिखवाल, पार्षद अयुब शेख और संस्था के गावर्निग काउंसिल मेम्बर वीर सुभाष पहाड़ियां, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़ियां, कोषाध्यक्ष वीर सुरेशकुमार जैन ने शुभारम्भ किया। संस्था सदस्य तेजकुमार, सुनिल माथुर, सम्पत बगड़िया युवा सचिव विकास जैन ने सभी का माला व तिलक से स्वागत किया। कार्यक्रम मे प्रदीप बगड़िया, रवि बगड़िया, अनिल बगड़िया, जुगल सर्राफ, प्रयागराज मिठडी वाला, महेश लढा, बंसी लाल, केशव बाज़ारी, गोरधन गोयल ने सहयोग कर व्यवस्था कि जिम्मेदारी ली। दोनों पार्षदों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंशा कर साधुवाद किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article